विश्व

कोरोना से जंग! इजरायल का दुनिया में बजा डंका, बड़े देशों से जो नहीं हो पाया वो कर दिखाया, आप भी जाने

jantaserishta.com
2 Jan 2021 12:07 PM IST
कोरोना से जंग! इजरायल का दुनिया में बजा डंका, बड़े देशों से जो नहीं हो पाया वो कर दिखाया, आप भी जाने
x

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इजरायल वर्ल्ड लीडर के रूप में उभरता नजर आ रहा है. असल में इजरायल दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने अपनी 11.5 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन लगा दी है. साथ ही इजरायल ने 60 साल से अधिक उम्र के 41 फीसदी लोगों को भी कोरोना की खुराक दे दी है. वहीं, अमेरिका में अभी महज 0.8 फीसदी और ब्रिटेन में सिर्फ 1.4 फीसदी आबादी को वैक्सीन मिल सकी है.

इजरायल ने 20 दिसंबर को वैक्सीनेशन शुरू किया था. करीब 10 दिन में इजरायल ने बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगा दी. 10 लाख लोगों को इजरायल में फाइजर की कोरोना वैक्सीन दी गई है.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की आबादी करीब 87 लाख है. लेकिन अब तक देश की 11.56 फीसदी आबादी को वैक्सीन मिल गई है. बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन दिए जाने की वजह से समझा जा रहा है कि अब इजरायल में गंभीर कोरोना मरीजों की संख्या घट सकती है.
इजरायल ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दो बार नेशनल लॉकडाउन लागू किया था. वहीं, वैक्सीनेशन शुरू किए जाने के मौके पर प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने खुद सबसे पहले टीके की खुराक ली थी.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने कहा कि जनवरी तक देश के 22 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. हालांकि, यह भी डर जताया जा रहा है कि तेजी से वैक्सीनेशन की वजह से वैक्सीन की खुराक कम पड़ सकती है. वहीं, अब तक इजरायल में कोरोना के 4 लाख 26 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 3338 लोगों की मौतें हुई हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story