कोरोना ने पायलट को बना दिया फूड डिलीवरी बॉय, जिंदगी बुरी तरह हुई प्रभावित, ये तस्वीर हुई वायरल

कोरोना महामारी के चलते कई लोगों की जिंदगियां बुरी तरह प्रभावित हुई है. दुनिया में रोजगार की काफी कमी देखी गई है और कई सेक्टर्स ऐसे हैं जो बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिनमें एविएशन सेक्टर प्रमुख है.
कई महीनों से दुनिया के कई हिस्सों में लगे लॉकडाउन के चलते एयर इंडस्ट्री का काफी नुकसान हुआ है. रूस के एक नौजवान पायलट रोमन के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. रोमन ने अपनी दो तस्वीरें रूस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पिकाबू पर शेयर की थी जो काफी वायरल हो रही है.
रोमन की एक तस्वीर 2019 की है और एक इस साल की है. इस तस्वीर के सहारे रोमन दिखाना चाहते थे कि कैसे उनकी जिंदगी एक साल में बदल चुकी है. एक साल पहले तक रोमन पायलट थे वही आज के दौर में वे लोगों के घर जाकर फूड डिलीवर कर रहे हैं.
रोमन ने बोर्ड पांडा के साथ बातचीत में बताया कि मैं 23 साल का लड़का हूं और मैं पिछले तीन साल से पायलट के तौर पर काम करता रहा हूं. हालांकि महामारी के चलते एविएशन इंडस्ट्री का ऐतिहासिक तौर पर नुकसान हुआ है.
उन्होंने आगे कहा कि पिछले साल मैं एक महीने में करीब 90 से 100 घंटे की उड़ान भर लिया करता था लेकिन इस साल मैं पूरे साल में सिर्फ 140 घंटे की उड़ान भर पाया हूं. मैं अब भी एयरलाइन पायलट के तौर पर काम कर रहा हूं लेकिन औसतन मुझे एक महीने में एक फ्लाइट उड़ाने का मौका मिलता है. इसका मतलब है कि मैं लगभग पूरे महीने फ्री ही रहता हूं.
रोमन ने आगे कहा कि यही कारण है कि मैंने खाली समय में एविएशन के स्पेयर पार्ट्स शॉप में सेल्स एजेंट के तौर पर काम करने का फैसला किया और वीकेंड्स पर मैं फूड डिलीवर करता हूं. ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस काम से भी कोई परेशानी नहीं है. एक हफ्ता कंप्यूटर के सामने वक्त बिताने के बाद आपको शहर घूमने का मौका मिलता है, लोग दिखते हैं और खाना डिलीवर करते हुए आप अपना फेवरेट म्यूजिक भी सुन सकते हैं. तो मुझे ज्यादा परेशानी नहीं है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





