विश्व

दुनिया में कोरोना से कोहराम, संक्रमितों का आंकड़ा 14 करोड़ पार, अब तक 30.35 लाख लोगों ने गंवाई जान

Neha Dani
20 April 2021 3:22 AM GMT
दुनिया में कोरोना से कोहराम, संक्रमितों का आंकड़ा 14 करोड़ पार, अब तक 30.35 लाख लोगों ने गंवाई जान
x
2020 के बाद पहली बार सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

दुनिया में कोरोना वायरस महामारी ने करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक इस संक्रमण की चपेट में दुनिया के 14 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं। जबकि अब तक 30,35,300 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। हालांकि इस महामारी से स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 12,06,65,826 है।

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने सोमवार सुबह तक विश्व में संक्रमितों का आंकड़ा 14,11,13,721 बताया, जबकि शाम तक वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, यह आंकड़ा 14,21,16,687 तक पहुंच गया। महामारी का सर्वाधिक शिकार अमेरिका है जहां अब तक 3.24 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हैं और 5.81 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
यहां अब भी न्यूयॉर्क, विस्कॉन्सिन, अटलांटा आदि राज्यों में हालत खराब हैं। न्यूयॉर्क में कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की दिक्कत है जबकि शवों के अंतिम संस्कार के लिए ताबूत तक मुहैया नहीं हो रहे हैं। ब्राजील में भी हालात काबू से बाहर हैं। यहां के कब्रिस्तानों में नए शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं बची है। देश में अब तक 3.73 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 1.39 करोड़ से अधिक है।
हांगकांग : भारतीय उड़ानों पर तीन मई तक रोक
भारत में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हांगकांग ने तीन मई तक भारत से आने जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। हांगकांग ने इतनी ही अवधि के लिए पाकिस्तान और फिलीपींस के साथ भी हवाई यातायात निलंबित कर दिया है। हांगकांग सरकार ने यह फैसला तब किया जब विस्तारा एयरलाइंस की दो फ्लाइट से हांगकांग पहुंचे 50 यात्री जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
नेपाल : 14 मई तक बंद रहेंगे शहरी स्कूल
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नेपाल सरकार ने 14 मई तक शहरी क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। नेपाल कैबिनेट की एक आपात मंत्रिस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कैबिनेट में शामिल मंत्री प्रभु शाह ने मीडिया को फोन पर यह जानकारी दी कि स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं जारी रखी जा सकती हैं।
फ्रांस : कई देशों पर अनिवार्य क्वारंटीन नियम लागू
फ्रांस सरकार ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर चिंताओं के चलते अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली और दक्षिण अफ्रीका से प्रवेश प्रतिबंधों को सख्त करने की घोषणा की है। अगले हफ्ते से इन देशों से फ्रांस में प्रवेश करने वाले लोगों पर 10 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन नियम लागू होगा। यह नियम फ्रेंच गुयाना के अपने विदेशी क्षेत्र के हवाई यात्रियों पर भी लागू होंगे।
पाक में शवों को दफनाने की किल्लत
भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान की हालत सबसे खराब है। यहां कराची के कब्रिस्तान में जगह कम पड़ने के कारण पास के खाली मैदान में शवों को दफनाने की अस्थायी व्यवस्था की गई है। यहां भी अब जगह की किल्लत है। देश में संक्रमितों की संख्या 7,61,437 है जबकि 16,316 लोगों की मौत हो चुकी है। सर्वाधिक मृतक सिंध प्रांत से हैं।
बांग्लादेश : 14 मिनट में एक संक्रमित की मौत
कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10,385 है, वहीं पिछले तीन दिनों में हर 14 मिनट में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। बीते रविवार (18 अप्रैल) को देश में 18 मार्च, 2020 के बाद पहली बार सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
श्रीलंका : सख्त दिशा-निर्देश लागू
दुनिया में कोरोना वायरस महामारी ने करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक इस संक्रमण की चपेट में दुनिया के 14 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं। जबकि अब तक 30,35,300 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। हालांकि इस महामारी से स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या 12,06,65,826 है।



Next Story