विश्व
रूस में कोरोना का कहर जारी, नए मामलों के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा
Rounak Dey
9 Oct 2021 5:11 PM IST

x
देश में कुल मिलाकर 6 लाख 84 हजार 845 (6,840,845) लोग इस महामारी को हराकर रिकवर हुए हैं।
रूस अभी तक कोरोना वायरस महामारी से नहीं उबर पाया है। यहां हर दिन लगभग 25 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। रूस में बीते 24 घंटों के अंदर 29,362 नए कोरोना के केस दर्ज किए गए। जो एक दिन पहले 27,246 थे, जिसके बाद रूस में कोरोना के कुल मामलों की तादाद 7 7 लाख 46 हजार 718 (7,746,718) हो गई है।
कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए रूस की सरकार ने बताया है कि पिछले दिन देश के अलग-अलग 85 क्षेत्रों में 29,362 कोरोना के मरीजों की पुष्टि की गई है। मास्को में संक्रमण के 6,001 मामलों के साथ सबसे अधिक नए केस हैं, जो एक दिन पहले 4,595 थे। रूसी राजधानी के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 2,717 केस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिन 2,501 से अधिक हैं।
रूसी सरकार ने एक दिन में कोरोना की 968 मौतों का एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो एक दिन पहले 936 थी, जिससे देश में मरने वालों की कुल तादाद 2 लाख 15 हजार 453 (215,453) हो गई है। इसी दौरान बीते 24 घंटों के भीतर 21,049 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर हुए हैं, जो एक दिन पहले 20,566 लोग संक्रमण से रिकवर हुए थे। देश में कुल मिलाकर 6 लाख 84 हजार 845 (6,840,845) लोग इस महामारी को हराकर रिकवर हुए हैं।
Next Story





