विश्व

व्लादिमीर पुतिन के करीबी को हुआ कोरोना, राष्ट्रपति ने खुद दी जानकारी

Rounak Dey
16 Sept 2021 12:56 PM IST
व्लादिमीर पुतिन के करीबी को हुआ कोरोना, राष्ट्रपति ने खुद दी जानकारी
x
बता दें कि पुतिन ने रूसी कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक वी का दूसरा टीका अप्रैल में लिया था।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया है कि उनके नजदीकी दर्जनों लोग कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। पुतिन ने मॉस्को के नेतृत्व वाले सुरक्षा गठबंधन की एक वर्चुअल बैठक में कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, मेरे आंतरिक सर्कल में कोरोनो वायरस के मामलों का पता चला था। सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि कई दर्जन लोग संक्रमित हैं।

इससे पहले 14 सितंबर को रूसी राष्ट्रपति पुतिन कोरोना वायरस को लेकर खुद को आइसोलेट कर लिया था। कोरोना को लेकर उनकी ताजिकिस्तान की यात्रा रद्द कर दी गई थी। बता दें कि पुतिन ने रूसी कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक वी का दूसरा टीका अप्रैल में लिया था।


Next Story