विश्व

अमेरिका में फूटा कोरोना बम: एक दिन में मिले 60 हजार नए मामले, वैक्सीनेट होने के बाद फिर लगाना होगा मास्क

jantaserishta.com
28 July 2021 11:04 PM IST
अमेरिका में फूटा कोरोना बम: एक दिन में मिले 60 हजार नए मामले, वैक्सीनेट होने के बाद फिर लगाना होगा मास्क
x
फाइल फोटो

अमेरिका में कोरोना फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रहा है। एक दिन में 60 हजार नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। अमेरिका के हाई रिस्क वाले इलाकों में वैक्सीनेट हो चुके लोगों को फिर से मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है।

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन डायरेक्टर रोशेल वेलेंस्की ने इस दौरान यह बताया कि वैक्सीन असरदार है, लेकिन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में खुद को और सोसाइटी के बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी है। सीडीसी ने कहा कि ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों में टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को भी मास्क पहनना होगा।
24 घंटे में 60 हजार नए केस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 60 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। एक दिन में इतनी ज्यादा संख्या आने से विशेषज्ञ और डॉक्टर भी हैरान हैं। वहीं राष्ट्रपति बाइडेन भी कोरोना केस बढ़ने को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका टीकाकरण अभियान को और बेहतर करने पर जोर देगा।
85 देशों में डेल्टा वैरिएंट की पहचान
सीडीसी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का प्रभाव दक्षिण अमेरिका में ज्यादा है। यहां पर रोजना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित लोग पाए जा रहे हैं। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की अब तक करीब 85 देशों में पहचान की जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे अब तक का सबसे ज्यादा संक्रामक वैरिएंट बताया है, जो वैक्सीनेट हो चुके लोगों को भी बड़ी तेजी से अपना शिकार बना रहा है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story