
x
Beijing बीजिंग: जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के सदस्यों का 30वां सम्मेलन (सीओपी30) एक दिन की देरी के बाद 22 नवंबर के दोपहर बाद उत्तरी ब्राजील के बेलेम शहर में संपन्न हो गया। उसके बाद सीओपी30 के लिए चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता और उप पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्री ली काओ ने चीनी मीडिया संस्थाओं को इंटरव्यू दिया और सम्मेलन में मिली अहम उपलब्धि का सारांश किया।
ली काओ ने कहा कि सीओपी30 में 'वैश्विक लामबंदी : जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए मिलकर काम करना' शीर्षक आम समझौता संपन्न किया गया। भू-राजनीति में तनाव बिगड़ने, एकतरफवाद व संरक्षणवाद सक्रिय होने, पेरिस समझौते में अमेरिका की वापसी और वैश्विक जलवायु शासन में कठिनाइयां व चुनौतियां मौजूद होने की स्थिति में यह समझौता बहुत मूल्यवान है। इससे जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में एकजुट होकर सहयोग करने की विभिन्न पक्षों की मजबूत राजनीतिक इच्छा जाहिर हुई।
ली काओ ने कहा कि वर्तमान सम्मेलन में चीनी प्रतिनिधिमंडल ने करीब सौ विषयों पर वार्ता में भाग लिया। इस दौरान चीनी प्रतिनिधियों ने बहुपक्षवाद से जलवायु परिवर्तन में वैश्विक सहयोग का नेतृत्व किया और पेरिस समझौते का कार्यान्वयन बढ़ाने से सम्मेलन में सक्रिय उपलब्धि को बढ़ावा दिया। चीन ने सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाई।
ली काओ ने कहा कि चीन बहुपक्षवाद की रक्षा करता है, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाता है, वैश्विक परिवर्तन को बढ़ावा देता है और कम कार्बन प्रौद्योगिकी में योगदान करता है। चीन विभिन्न पक्षों के साथ ज्यादा न्यायसंगत, सहकारी और समान जीत वाली वैश्विक जलवायु शासन प्रणाली का निर्माण करेगा, ताकि स्वच्छ, सुंदर और अनवरत दुनिया का निर्माण किया जा सके।
Tagsसीओपी30जलवायु परिवर्तनवैश्विक सहयोगचीनबहुपक्षवादपेरिस समझौताबेलेम ब्राजीलकम कार्बन प्रौद्योगिकीअंतरराष्ट्रीय जलवायु नीतिवैश्विक लामबंदीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





