विश्व

बांग्लादेश में चीन की सहायता से एलिवेटेड हाईवे का निर्माण शुरू

jantaserishta.com
14 Nov 2022 8:11 AM IST
बांग्लादेश में चीन की सहायता से एलिवेटेड हाईवे का निर्माण शुरू
x
बीजिंग (आईएएनएस)| बांग्लादेश की राजधानी ढाका से अजुलिया जाने वाले एलिवेटेड हाईवे के निर्माण का शुरुआत समारोह 12 नवंबर को ढाका में आयोजित हुआ। हाईवे का निर्माण चीनी कंपनी करेगी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश स्थित चीनी राजदूत ली चिमिंग ने समारोह में भाग लिया। हसीना ने कहा कि चीन बांग्लादेश का अच्छा दोस्त है। चीन की सहायता से बांग्लादेश में कई बड़ी परियोजनाओं का निर्माण किया गया।
ली चीमिंग ने कहा कि एलिवेटेड हाईवे का निर्माण पूरा होने के बाद बांग्लादेश में परिवहन के बुनियादी संस्थापनों में सुधार होगा और क्षेत्रीय संपर्क में बांग्लादेश की भूमिका बढ़ेगी। यह बेल्ट एंड रोड पहल और बांग्लादेश की वर्ष 2041 योजना को जोड़ने की परियोजना है, जिससे दोनों देशों के लोगों को फायदा मिलेगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story