विश्व
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, मुंह और हाथों पर काली पट्टी ,प्रदर्शन
Tara Tandi
13 July 2023 8:59 AM GMT

x
राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम केस’ में राहत नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में बुधवार को ‘मौन सत्याग्रह’ किया गया। कई राज्यों में कांग्रेसी नेता सुबह से ही मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
राजस्थान के जयपुर में भी कांग्रेसी नेताओं ने मौन सत्याग्रह किया। राजस्थान में कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने पार्टी नेता राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जा रहे ‘मौन सत्याग्रह’ पर कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा प्यार, अहिंसा और एकजुट करने की बात की है, लेकिन उन्हें निशाना बनाया गया।
हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और लोगों के बीच जाएंगे। उधर, राहुल गांधी के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और राज्य में पार्टी प्रभारी शैलजा कुमारी समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने रायपुर में ‘मौन सत्याग्रह’ किया। वहीं कर्नाटक में भी कांग्रेस नेताओं ने मौन सत्याग्रह किया। राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाते हुए कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं ने बंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उत्तराखंड के देहरादून में भी कांग्रेस नेताओं ने मौन सत्याग्रह किया।

Tara Tandi
Next Story