
Worlld वर्ल्ड: NATO प्रमुख मार्क रुटे ने इस बैठक में अमेरिका की नाटो में भूमिका बरकरार रहने का आश्वासन दिया और कहा कि अमेरिकी सेना यूरोप से अचानक नहीं हटेगी। अमेरिका के नए नाटो राजदूत मैथ्यू व्हिटेकर ने भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में नाटो और अधिक मज़बूत और प्रभावी बनेगा। बैठक में यूरोपीय देशों ने यह स्पष्ट किया कि वे रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वार्ता में अधिक भागीदारी चाहते हैं, लेकिन ट्रंप प्रशासन फिलहाल अमेरिका की शर्तों पर बातचीत आगे बढ़ा रहा है। अमेरिकी प्रशासन ने यूरोपीय देशों से अपने रक्षा खर्च में वृद्धि करने की मांग की है, जिससे नाटो में अमेरिका की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है।
यूरोपीय देशों को यह चिंता सता रही है कि अगर अमेरिका नाटो में अपनी भूमिका सीमित करता है, तो रूस के संभावित आक्रमण के खिलाफ उनका बचाव कमजोर हो सकता है।





