विश्व

एयरपोर्ट में विमानों के बीच टक्कर, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

Nilmani Pal
20 Feb 2025 7:18 AM IST
एयरपोर्ट में विमानों के बीच टक्कर, 2 लोगों की दर्दनाक मौत
x
पढ़े पूरी खबर

अमेरिका। अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। यहां दक्षिणी एरिजोना में दो छोटे विमानों के बीच हुई टक्कर में कम से कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। विमान हादसे के बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि टक्सन के बाहरी इलाके में एक छोटे हवाई अड्डे पर यह हादसा हुआ और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच कर रहा है।

मराना पुलिस विभाग ने दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दो व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि की है। बता दें कि, दक्षिणी एरिजोना विमान हादसे से पहले, साल 2025 में अमेरिका में चार बड़े विमान हादसे हुए हैं। इनमें पिछले सप्ताह एरिजोना का विमान हादसा, अलास्का का कंप्यूटर विमान हादसा, वाशिंगटन डीसी का विमान हादसा और फिलाडेल्फिया का विमान हादसा शामिल है।

इसके अलावा हाल ही में टोरंटो में भी विमान हादसा हुआ था। टोरंटो में लैंड करते समय विमान पलट गया था।

Next Story