World वर्ल्ड: अमेरिकी ट्रंप प्रशासन ने देश के 47 कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को मरकरी और हानिकारक वायु प्रदूषकों पर बने नियमों से दो वर्षों की छूट दे दी है। पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) द्वारा मंगलवार को जारी सूची में इन संयंत्रों के नाम प्रकाशित किए गए हैं। यह कदम बाइडेन सरकार द्वारा लागू सख्त वायु और जल गुणवत्ता नियमों को निष्क्रिय करने की दिशा में तात्कालिक कार्यकारी आदेश के तहत उठाया गया है।
हालांकि SCने अक्टूबर में इन नियमों को रोकने से इनकार कर दिया था, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक आदेश में कुछ संयंत्रों को नियमों से अस्थायी राहत दी, ताकि कोयला उद्योग को बढ़ावा मिल सके।
कोयले से अब अमेरिका में कुल बिजली उत्पादन का 20% से भी कम होता है, जो 2000 में 50% था। प्राकृतिक गैस, सौर और पवन ऊर्जा के बढ़ते प्रयोग ने कोयले की मांग को घटाया है। मरकरी एक खतरनाक न्यूरोटॉक्सिन है, जो अस्थमा, स्ट्रोक और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है।





