विश्व

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन

jantaserishta.com
26 April 2026 5:35 PM IST
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से करोड़ों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ा: यूएन
x
नई दिल्ली/कोपेनहेगन: संयुक्त राष्ट्र ने होर्मुज स्ट्रेट की बंदी से होने वाले खतरे की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। दावा किया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो करोड़ों लोग भुखमरी की चपेट में आ सकते हैं।
संयुक्त राष्ट्र प्रोजेक्ट सर्विसेज कार्यालय (यूएनओपीएस) ने एक्स पोस्ट में आंकड़ों के साथ ये बात कही है। इसमें मीडिया आउटलेट अल जजीरा से बातचीत का एक वीडियो क्लिप भी जारी किया गया है। स्पष्ट कहा गया है कि अगर किसानों को जरूरी फर्टिलाइजर नहीं मिला, तो 45 मिलियन लोगों के भुखमरी की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाएगा।
एजेंसी के कार्यकारी निदेशक जॉर्ज मोरेइरा दा सिल्वा के अनुसार भूख-भुखमरी का असर लंबे समय तक महसूस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की बंदी से वैश्विक उर्वरक आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि यदि समुद्री आपूर्ति बाधित रही तो दुनिया के करोड़ों लोग भूख और अकाल जैसी स्थिति का सामना कर सकते हैं।
जॉर्ज मोरेइरा दा सिल्वा के अनुसार उर्वरक सप्लाई में रुकावट वैश्विक मानवीय संकट को जन्म दे सकती है। मौजूदा समय बुआई का है और ऐसे में उर्वरक किसानों तक पहुंचना बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो लाखों लोग खाद्य असुरक्षा के दायरे में आ जाएंगे। इसका असर लंबे समय तक जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों से उर्वरक आयात करने वाले देशों जैसे सूडान, सोमालिया, और मोजाम्बिक पर असर पड़ रहा है। पूरे फर्टिलाइजर मार्केट में उथल-पुथल मची है। "यूरिया की कीमत 65 फीसदी तो अमोनिया की कीमत 40 फीसदी बढ़ गई। तो मुद्दा महज तैयार खाद का नहीं है, बल्कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का भी है।"
उन्होंने बताया कि उर्वरकों के लिए जरूरी कच्चे माल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं। इसका सीधा असर खेती की लागत, उत्पादन और खाद्य कीमतों पर पड़ेगा। यह किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता है, बल्कि इसका असर वैश्विक तौर पर गहरा पड़ता है। यही वजह है कि यूएन ने टास्क फोर्स बनाई है जो होर्मुज से खाद के इमरजेंसी पैसेज को सुनिश्चित कर सके।
इसके साथ ही, उन्होंने विश्व बिरादरी से अपील की कि वे दखल दें। उन्होंने कहा कि उर्वरक बनाने के कच्चे माल की कीमतें रिकॉर्ड लेवल तक बढ़ गई हैं, जिसके लिए अब सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए तुरंत कूटनीतिक कार्रवाई की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story