विश्व

जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने कहा- ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता अभी तक 'विफल'

Rounak Dey
6 Nov 2021 2:38 AM
जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने कहा- ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता अभी तक विफल
x
जलवायु मार्च हड़ताल में शामिल हों और अपनी आवाज बुलंद करें। हम साथ हैं तो मजबूत हैं।'

जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने कहा है कि ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता अभी तक विफल है। उन्होंने विश्व नेताओं पर नियमों में जानबूझ कर खामियां छोड़ने का आरोप लगाया। सम्मेलन स्थल के बाहर एक रैली में थनबर्ग ने गैर-बाध्यकारी संकल्पों के बजाय प्रदूषण करने वालों पर नकेल कसने के लिए सख्त नियमों का आह्वान किया।

उन्होंने कहा,'विश्व के नेता निश्चित तौर पर सच्चाई से डरते हैं, फिर भी वे कितनी भी कोशिश कर लें, वे इससे बच नहीं सकते हैं।' उन्होंने कहा, 'वे वैज्ञानिक सहमति को नजरअंदाज नहीं कर सकते और वे हम लोगों अनदेखा नहीं कर सकते, जिनमें उनके अपने बच्चे भी शामिल हैं।'
ग्रेटा ने कहा कि विश्व नेताओं के लिए समिट एक ऐसा मंच बन गया जहां वे इस बात का दिखावा कर सकें कि जलवायु परिवर्तन के लिए वे कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'वास्तव में जो हमारी जरूरत है उससे हम काफी दूर हैं, मुझे लगता है कि यदि लोग इस COP की असफलता को महसूस कर लें वही सफलता होगी।' ग्लासगो में न्यूयार्क टाइम्स क्लाइमेट हब की मंच पर गुरुवार को पैनल इवेंट में ग्रेटा व वेनेसा नकाटे (Vanessa Nakate) और मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai) समेत कई अन्य महिलाएं शामिल हुई।
बता दें कि स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने ग्लासगो में जलवायु परिवर्तन पर चल रहे संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में विरोध करने का फैसला कर लिया है। इसके लिए आह्वान करते हुए उन्होंने ट्वीट भी किया था। ग्रेटा थनबर्ग ने लिखा, 'समय समाप्त हो रहा है। COP26 जैसे सम्मेलनों से परिवर्तन तब तक नहीं आएगा जब तक कि इन पर बाहर से कोई बड़ा सार्वजनिक दबाव न हो। इस शुक्रवार (केल्विंग्रोव पार्क 11 पूर्वाह्न) और शनिवार (11.30 बजे) को जलवायु मार्च हड़ताल में शामिल हों और अपनी आवाज बुलंद करें। हम साथ हैं तो मजबूत हैं।'

Next Story