विश्व
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भारी बाढ़ के बाद सफाई कार्य शुरू
Riyaz Ansari
24 May 2025 9:16 PM IST

x
World वर्ल्ड: ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भारी बाढ़ के बाद राहत और सफाई कार्य शुरू हो गया है। इस बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 10,000 से अधिक मकान प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि केंद्र, राज्य और स्थानीय सरकारें मिलकर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दे रही हैं।
न्यू साउथ वेल्स के मध्य-उत्तर तट क्षेत्र में बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण कई कस्बे कट गए, घर तबाह हो गए। प्रभावित इलाकों में हालात सुधर रहे हैं, लेकिन सैकड़ों लोग अभी भी कैम्प्स में हैं। पुलिस ने बाढ़ से जुड़े हालिया एक मामले में 80 वर्ष के एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।
बाढ़ का कारण लगातार कई दिनों तक हुई बारिश और तेज़ी से बढ़े नदी के जलस्तर को बताया गया है।
Tagsऑस्ट्रेलियाबाढ़australiafloodजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





