
x
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच करीब दो साल की शांति के बाद सीमा पर फिर से फिर संघर्ष शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस संघर्ष में आर्मेनिया के 49 सैनिकों की मौत हुई है। वहीं अजरबैजान का कहना है कि इस संघर्ष में उसके 50 सैनिक हताहत हुए हैं।
आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सोमवार रात के बाद अजरबैजान के सैनिकों ने तोपखाने और ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए आर्मेनिया के कई स्थानों पर जोरदार हमला शुरू कर दिया। इस हमले का जवाब देते हुए आर्मेनिया की सेना ने भी पलटवार किया। इस बीच अर्मेनिया के 49 जवानों की मौत हो गई।
वहीं अजरबैजान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि अर्मेनिया ने सोमवार देररात और मंगलवार सुबह उनके इलाके में भारी गोलाबारी की। आर्मेनिया के सैनिकों ने इलाके में बारूदी सुरंगें बिछाई और हमारे सैन्य ठिकानों पर गोलीबारी भी की। इस हमले में अजरबैजान के 50 सैनिकों की जान चली गई।
इस दौरान रूस ने दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम कराने की कोशिश की। लेकिन रूस को इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी। बताया गया कि कुछ हद तक गोलाबारी जरूर कुछ कम हुई। वहीं अजरबैजान की सेना दिनभर आर्मेनिया में घुसने का प्रयास करती रही।
बता दें कि नागोर्नो-काराबाख अजरबैजान का हिस्सा है। साल 1994 में अलगाववादी युद्ध समाप्त होने के बाद से आर्मेनिया समर्थित बलों का यहां पर नियंत्रण है। इससे पहले दोनों देशों के बीच साल 2020 में छह सप्ताह तक चले युद्ध में 6,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

Rani Sahu
Next Story