विश्व

दावा: रूस ने 500 से ज्यादा मिसाइल दागीं, देखें हैरान करने वाला वीडियो

jantaserishta.com
5 March 2022 9:16 AM IST
दावा: रूस ने 500 से ज्यादा मिसाइल दागीं, देखें हैरान करने वाला वीडियो
x

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूसी हमले कहर बरपा रहे हैं. पेंटागन की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने 7 दिन में यूक्रेन में 500 से अधिक मिसाइलें दागी हैं. लिहाजा रूस रोजाना 2 दर्जन घातक मिसाइलों को यूक्रेन पर दाग रहा है.

रूसी सेना ने ओडेसा में उड़ाया पुल
यूक्रेन पर रूसी हमलों का कहर जारी है. इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर ओडेसा में एक पुल को उड़ा दिया है.


रूस-यूक्रेन में आज हो सकती है तीसरे दौर की वार्ता
जंग के बीच रूस और यूक्रेन अब बातचीत की मेज पर आ गए हैं. जंग के 10 दिन हो चुके हैं. दो दौर की बात हो चुकी है. ऐसे में आज या कल तीसरे दौर की बात भी हो सकती है.जेलेंस्की के ऑफिस के प्रमुख सलाहकार ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक बार फिर से वार्ता होगी.
यूक्रेन के मेयर बोले-मारियूपोल को रूसी सेना ने किया अवरुद्ध
रूसी सेना अब तेजी से यूक्रेन में दाखिल हो रही है. आलम ये है कि वहां कई शहर अब रूसी सैनिकों की जद में आने लगे हैं. ऐसे में यूक्रेन के मेयर ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेनी बंदरगाह शहर मारियुपोल को अब पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story