विश्व

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के क्लीयरेंस ऑपरेशन में मारे गए आम नागरिक

Subhi
7 Feb 2022 12:58 AM GMT
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के क्लीयरेंस ऑपरेशन में मारे गए आम नागरिक
x
पाकिस्तानी सेना की ओर से बलूचिस्तान में चलाए गए क्लीयरेंस ऑपरेशन में आम नागरिक मारा गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। प्रांत के पंजगुर और नौशकी इलाकों में सुरक्षा बलों के शिविरों पर आतंकी हमले के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया।

इस्लाम मुराद बलूच नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "मेरे चचेरे भाई को मीर खालिद की डेथ स्क्वॉड और उसके सहयोगियों ने अपहरण कर लिया। बाद में उन्होंने उसे बालगातार ऑपरेशन में मार डाला और उसे फ्रीडम फाइटर बताया। लेकिन वह केवल एक आम नागरिक था।"

सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन

दरअसल, पाकिस्तानी सेना ने इस सप्ताह की शुरुआत में अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों के शिविरों पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया। सेना ने कहा कि इस अभियान में 20 आतंकवादी मारे गए है और यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

सेना का दावा- 20 आतंकी मारे गए

सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने बुधवार को नौशकी और पंजगुर इलाकों में सेना के शिविरों पर हमला किया था, लेकिन सुरक्षाबलों ने तेजी से कार्रवाई की और उन्हें सफलापूर्वक खदेड़ दिया। सेना की मीडिया मामलों की शाखा ने बयान में कहा कि अभियान के दौरान हुई झड़पों में 9 सैनिक और 20 आतंकवादी मारे गए।

Next Story