
x
नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान ने मंगलवार को दिल्ली के आईजीआई हवाईअड्डे पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर तैनात थे।
सुरक्षा कांस्टेबल ने कथित तौर पर हवाई अड्डे के लेवल 2 पर वॉशरूम के अंदर दोपहर करीब 3.45 बजे अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक जवान की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। एक कांस्टेबल-रैंक के जवान के रूप में, वह अपने हवाई अड्डे की ड्यूटी पर 9 मिमी की पिस्तौल लेकर जा रहा था। दिल्ली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Next Story





