विश्व

सात लोगों की हत्या, अपहरण और कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाली चीनी महिला को होगी फांसी की सजा

Gulabi
10 Sept 2021 6:26 PM IST
सात लोगों की हत्या, अपहरण और कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाली चीनी महिला को होगी फांसी की सजा
x
चीनी महिला को मिली फांसी की सजा

सात लोगों की हत्या, अपहरण और कई लूटपाट की घटनाओं में शामिल एक चीनी महिला को यहां की एक स्थानीय अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। अपने पुरुष मित्र के साथ लाओ रोंगजी नामक इस महिला ने वर्ष 1996 से लेकर 1999 तक विभिन्न प्रांतों में अपहरण, लूटपाट तथा हत्या की वारदातों को अंजाम दिया। वह सात लोगों के खून करने की वारदात में शामिल थी।

लाओ को नवंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। वह अपना नाम बदल-बदलकर लगभग 20 वर्षो तक पुलिस की गिरफ्तारी से बचती रही। अदालत ने उसकी सारी संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट का फैसला सुनते ही वह अदालत में ही रोने लगी। बाद में उसने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी।
ग्लोबल टाइम्स के हवाले से समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि वर्ष 1996 से 1999 के दौरान वह अपने पुरुष मित्र फा झीइंग के साथ नंचांग शहर में चार अपहरण, लूटपाट तथा झियांग्सी, झेजियांग, जियांग्सू तथा अनहुई प्रांतों में कई हत्या की वारदातों में शामिल थी। वह पैसेवालों को निशाना बनाती थी।
फा को 1999 में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। फा के पकड़े जाने के बाद वह फरार हो गई और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को कई वर्षो तक धोखा देती रही। आखिर उसे 20 वर्ष बाद झियामेन से गिरफ्तार किया गया। पकड़े जाने के बाद उसने अपने को निर्दोष बताया और सभी घटनाओं के लिए फा को दोषी बताया।
Next Story