
x
Chini चीनी: पैरालंपिक खिलाड़ी छाई च्यायुन ने 7 मार्च को इटली में 14वें शीतकालीन पैरालंपिक में चीनी प्रतिनिधिमंडल का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके लिए चीनी स्टेट काउंसलर और राज्य परिषद की विकलांग कार्य समिति की प्रमुख शन यीछिन ने सीपीसी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद की ओर से चीनी प्रतिनिधिमंडल को बधाई दी।
बधाई पत्र में कहा गया है कि खिलाड़ी छाई च्यायुन ने 14वें शीतकालीन पैरालंपिक में चीनी प्रतिनिधिमंडल का पहला स्वर्ण पदक जीता। इससे खुद को बेहतर बनाने, मेहनत करने और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की भावना दिखाई गई। आपने देश और लोगों के लिए सम्मान जीता। मैं सीपीसी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद की ओर से विजेता और चीनी प्रतिनिधिमंडल को बधाई देती हूं।
आशा है कि चीनी प्रतिनिधिमंडल महासचिव शी चिनफिंग के विकलांगों और विकलांग कार्य पर अहम निर्देश के अनुसार चीनी राष्ट्र की खेल भावना, पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की भावना और पैरालंपिक की भावना का विकास कर बेहतरीन नतीजों के लिए कोशिश करेगा, ताकि मज़बूत देश का निर्माण और चीनी शैली का आधुनिकीकरण बढ़ाने में योगदान किया जा सके।
चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल को सभी प्रतियोगिता कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने की शुभकामनाएं।
Tagsचीनी पैरालंपिकछाई च्यायुनस्वर्ण पदक14वां शीतकालीन पैरालंपिकइटलीचीनी स्टेट काउंसलरशन यीछिनसीपीसीविकलांग खेलप्रतिनिधिमंडलखेल उत्कृष्टताशी चिनफिंगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





