
x
Beijing बीजिंग। चीनी विज्ञान अकादमी के शिक्षाविद और चीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूएसटीसी) के प्रोफेसर फान च्येनवेई ने शुक्रवार को पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित तीसरे यूनेस्को-रूस मेंडेलीफ अंतर्राष्ट्रीय बुनियादी विज्ञान पुरस्कार समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। वह इस पुरस्कार को हासिल करने वाले पहले चीनी वैज्ञानिक बन गए हैं। यूनेस्को के अनुसार, फान च्येनवेई क्वांटम ऑप्टिक्स, क्वांटम संचार और क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अग्रणी वैज्ञानिक हैं। उन्हें बड़े पैमाने पर सुरक्षित क्वांटम संचार और स्केलेबल क्वांटम कंप्यूटिंग में उनके अग्रणी योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी टीम ने 'मोज़ी' क्वांटम विज्ञान प्रयोगात्मक उपग्रह का सफलतापूर्वक विकास किया, जिससे हजारों किलोमीटर की दूरी तक क्वांटम कुंजी वितरण और क्वांटम टेलीपोर्टेशन संभव हो सका।
उनकी टीम ने क्वांटम कंप्यूटिंग में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इन सफलताओं ने वैश्विक क्वांटम नेटवर्क की अवधारणा को वास्तविकता में बदलने और सुरक्षित व कुशल क्वांटम सूचना बुनियादी ढांचे की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई है। फान च्येनवेई ने अपने स्वीकृति भाषण में कहा कि यह सम्मान केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नहीं, बल्कि उनकी पूरी शोध टीम और चीनी सरकार के लंबे समय से मिले समर्थन का सामूहिक परिणाम है।
उन्होंने कहा कि वह खुले सहयोग की भावना के साथ वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के साथ मिलकर क्वांटम सूचना प्रौद्योगिकी के विकास को आगे बढ़ाते रहेंगे। इस पुरस्कार के दूसरे विजेता यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना एट चैपल हिल के प्रोफेसर सर्गेई एस. शेइको हैं। उन्हें बुनियादी बहुलक भौतिकी और सामग्री विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि यूनेस्को ने वर्ष 2019 में रूसी वैज्ञानिक दिमित्री मेंडेलीफ द्वारा आवर्त सारणी के प्रस्ताव की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर मेंडेलीफ अंतर्राष्ट्रीय बुनियादी विज्ञान पुरस्कार की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक प्रगति, विज्ञान के लोकप्रियकरण और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
Tagsफान च्येनवेईयूनेस्को पुरस्कारमेंडेलीफ अंतर्राष्ट्रीय बुनियादी विज्ञान पुरस्कारचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयक्वांटम कंप्यूटिंगक्वांटम संचारक्वांटम ऑप्टिक्समोज़ी क्वांटम उपग्रहचीनी वैज्ञानिकयूनेस्कोपेरिसविज्ञान समाचारतकनीकी उपलब्धिFan JianweiUNESCO PrizeMendeleev International Basic Science PrizeUniversity of Science and Technology of Chinaquantum computingquantum communicationquantum opticsMozhi quantum satelliteChinese scientistsUNESCOParisScience NewsTechnological Achievement
Next Story





