विश्व

चीनी रेलवे ने 2025 के पहले दो महीने में 62 करोड़ 20 लाख टन माल का परिवहन किया

jantaserishta.com
14 March 2025 5:36 PM IST
चीनी रेलवे ने 2025 के पहले दो महीने में 62 करोड़ 20 लाख टन माल का परिवहन किया
x
बीजिंग: चीनी रेलवे से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले दो महीने में चीनी रेलवे ने कुल 62 करोड़ 20 लाख टन माल का परिवहन किया, जो गतवर्ष की समान अवधि से दो प्रतिशत अधिक था। इस दौरान, प्रतिदिन लगभग एक लाख 75 हजार ट्रेनें रवाना हुईं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 3.5 प्रतिशत अधिक है।
इस जनवरी और फरवरी में चीनी रेलवे ने 30 करोड़ टन से अधिक कोयले की ढुलाई की, जिसने बिजली उत्पादन और हीटिंग सप्लाई में कोयले के प्रयोग को सुनिश्चित किया।
वसंत त्योहार के बाद चीनी रेलवे ने खाद्य और रबी फसल संबंधी सामग्री का परिवहन सुनिश्चित किया और ग्रीन पैसेज खोला। इस फरवरी में खाद्य और उर्वरक तथा कृषि दवा के वहन की मात्रा साल दर साल अलग-अलग तौर पर 33.2 प्रतिशत और 2.7 प्रतिशत बढ़ी।
इसके साथ चीनी रेलवे सड़क परिहवन और हवाई परिवहन उद्यमों के साथ सहयोग मजबूत कर रहा है, जिससे पूरे समाज की लॉजिस्टिक्स लागत घट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story