विश्व

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर ताइवान को दी धमकी, शांतिपूर्ण एकीकरण करने की कसम खाई

Neha Dani
9 Oct 2021 5:51 AM GMT
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर ताइवान को दी धमकी, शांतिपूर्ण एकीकरण करने की कसम खाई
x
चीन अपनी संप्रभुता और एकता की रक्षा करेगा। मातृभूमि के एकीकरण का ऐतिहासिक काम जरूर पूरा होगा।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर ताइवान को चीन में मिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि चीन ने ताइवान के साथ शांतिपूर्ण एकीकरण करने की कसम खाई है। ऐसा जिनपिंग ने तब कहा है जब चीन और ताइवान के बीच पिछले एक हफ्ते से तनाव बहुत बढ़ा हुआ है।

लोकतांत्रित ताइवान पर चीनी संप्रभुता स्वीकार करने का जबरदस्त दबाव है लेकिन ताइवान ने अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करने का संकल्प लिया है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा है कि एक उचित कारण हमेश से समर्थन आकर्षित करता है। हम अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और अपने लोगों की रक्षा के साथ ही क्षेत्रीय शांति बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम वह सब कर रहे हैं जो कि हम कर सकते हैं। हम साथ काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों की सराहना करते हैं।
बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में बोलते हुए शी जिनपिंग ने कहा है कि चीनी लोगों की अलगाववाद का विरोध करने की 'शानदार परंपरा' है। उन्होंने कहा है कि ताइवान की स्वतंत्रता अलगाववाद मातृभूमि के पुनर्मिलन में सबसे बड़ी बाधा है। यह राष्ट्रीय कायाकल्प के लिए सबसे गंभीर खतरा है। शांतिपूर्ण एकीकरण ताइवान के लोगों के सभी हितों को पूरा करता है। किसी को चीन के संकल्प, इच्छाशक्ति, संप्रभुता और अखंडता को कम करके नहीं आंकना चाहिए। चीन अपनी संप्रभुता और एकता की रक्षा करेगा। मातृभूमि के एकीकरण का ऐतिहासिक काम जरूर पूरा होगा।

Next Story