
x
Beijing बीजिंग। चीन का न्यू ईयर आने वाला है। इसे स्प्रिंग फेस्टिवल भी कहा जाता है। ये त्योहार 17 फरवरी 2026 मंगलवार को शुरू होगा, जो फायर हॉर्स (अग्नि घोड़ा) का साल लाएगा। स्प्रिंग फेस्टिवल चीन का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इसी से चंद्र कैलेंडर के नए साल की शुरुआत होती है। इस बार छुट्टियां 15 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेंगी। कुल 9 दिन की लंबी छुट्टी चलेगी। हर 12 साल में घोड़े का साल आता है और 2026 में ये फायर हॉर्स है मतलब एनर्जी, स्पीड, ऑप्टिमिज्म और नई शुरुआत का प्रतीक। घोड़ा आजादी पसंद, मेहनती और एडवेंचरस होता है। लोग कहते हैं कि ये साल तेज रफ्तार,नए मौके और जोश से भरा होगा।
स्प्रिंग फेस्टिवल की परंपराएं: पुरानी संस्कृति का जादू
स्प्रिंग फेस्टिवल घर-परिवार, दोस्तों और खुशियों का त्योहार है। मुख्य बातें: घर की सफाई-पुरानी साल की बुराई झाड़ने के लिए घर अच्छे से साफ किया जाता है। फैमिली रीयूनियन डिनर- न्यू ईयर ईव (16 फरवरी) को पूरा परिवार इकट्ठा होकर दावत करता है। डिशेज में डंपलिंग्स, फिश, चिकन- सब कुछ लक के लिए खास होता है। रेड कलर का जादू- लाल लालटेन, रेड कपलेट्स (दरवाजों पर चिपकाए जाने वाले शुभ शब्द), रेड एनवेलप्स (होंगबाओ) में पैसे या गिफ्ट्स बच्चों और बड़ों को दिए जाते हैं। लाल रंग लक और खुशी लाता है।
लाइन डांस और ड्रैगन डांस- सड़कों पर शेर नाच, ड्रैगन डांस, फायरवर्क्स- पूरा माहौल धूमधाम वाला होता है। फायरक्रैकर्स– बुरे स्पिरिट्स को भगाने के लिए पटाखे फोड़े जाते हैं। टेम्पल विजिट– लोग मंदिर जाते हैं।अगरबत्ती जलाते हैं।प्रार्थना करते हैं। ये सब पारंपरिक चीनी कल्चर को जिंदा रखता है। परिवार, सम्मान, लक और नई शुरुआत होती है।
इकोनॉमिक डेवलपमेंट: 2026 में क्या हो रहा है?
स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान लोग ट्रैवल करते हैं, खरीदारी करते हैं जिससे इकोनॉमी में बूस्ट मिलता है। 2026 में चीन की इकोनॉमी हाई-क्वालिटी ग्रोथ पर फोकस कर रही है। 2025 में GDP ग्रोथ करीब 5% रही, लेकिन 2026 में फोरकास्ट 4.5% से 4.8% के बीच है। गोल्डमैन सैक्स 4.8% कह रहा है जबकि रॉयटर्स पोल और आईएमएफ 4.5% का अनुमान लगा रहे हैं। वजह-घरेलू मांग कमजोर, प्रॉपर्टी सेक्टर की दिक्कतें, लेकिन सरकार स्टिमुलस दे रही है। एक्सपोर्ट्स मजबूत हैं। ट्रेड सरप्लस बढ़ रहा है। घरेलू कंजम्पशन बढ़ाने के लिए पॉलिसी हैं जैसे ट्रेड-इन प्रोग्राम,लोन पर सब्सिडी। कुल मिलाकर स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान शॉपिंग, ट्रैवल और स्पेंडिंग से इकोनॉमी को अच्छा पुश मिलेगा।
टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन: चीन की नई ताकत
2025-2026 में चीन एआई और सेमीकंडक्टर्स में बड़ा धमाका कर रहा है। प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने न्यू ईयर एड्रेस में कहा कि 2025 एआई और चिप्स में ब्रेकथ्रू का साल था।
एआई में प्रोग्रेस: डीपसीक जैसे मॉडल्स सस्ते, हाई-क्वालिटी और ओपन-सोर्स हैं। हुवेई, अलीबाबा, बायडू नए एआई चिप्स और मॉडल्स ला रहे हैं। 2026 में एआई प्लस इनिशिएटिव से एआई को इंडस्ट्री, हेल्थकेयर, सर्विसेज में घुसाया जाएगा।
सेमीकंडक्टर्स: यूएस रेस्ट्रिक्शन्स के बावजूद घरेलू एआई चिप्स का मार्केट शेयर बढ़ा। 2025 में 35% तक पहुंचा। 10,000+ यूनिट्स शिप करने वाली 9+ कंपनियां हैं। फोकस मैच्योर नोड्स, एडवॉन्सड पैकेजिंग और ऑप्टिकल चिप्स पर है। एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश होगा। ये इनोवेशन स्प्रिंग फेस्टिवल के जोश से मैच करता है नई एनर्जी से तेज प्रोग्रेस पर फोकस किया जाएगा। कुल मिलाकर 2026 का स्प्रिंग फेस्टिवल सिर्फ त्योहार नहीं ये चीनी कल्चर की जड़ों, इकोनॉमिक रिकवरी और टेक इनोवेशन का सेलिब्रेशन है। घोड़े की रफ्तार से चीन आगे बढ़ रहा है। परिवार के साथ, खुशियों के साथ और भविष्य की उम्मीद के साथ।
Tagsस्प्रिंग फेस्टिवल 2026फायर हॉर्सचीनी संस्कृतिन्यू ईयरआर्थिक वृद्धिGDPएआईसेमीकंडक्टर्सहॉंगबाओडंपलिंग्सट्रेड-इन प्रोग्रामटेक्नोलॉजिकल इनोवेशनपरिवारिक उत्सवचीन यात्राजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





