विश्व

चीनी राष्ट्रीय दिवस और मध्य शरद ऋतु महोत्सव अवकाश : पहले दिन नया रिकॉर्ड

jantaserishta.com
2 Oct 2025 5:04 PM IST
चीनी राष्ट्रीय दिवस और मध्य शरद ऋतु महोत्सव अवकाश : पहले दिन नया रिकॉर्ड
x
बीजिंग: चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार, 1 अक्टूबर को, चीनी राष्ट्रीय दिवस और मध्य शरद ऋतु महोत्सव की छुट्टी के पहले दिन, राष्ट्रीय रेलवे ने 23.132 मिलियन यात्रियों को सेवा दी, जिसने एकल-दिवसीय यात्री मात्रा का एक नया रिकॉर्ड बनाया।
2 अक्टूबर को राष्ट्रीय रेलवे द्वारा 19.3 मिलियन यात्रियों के आवागमन की उम्मीद है तथा 1,409 यात्री रेलगाड़ियां जोड़ने की योजना है। बता दें कि इस वर्ष चीनी राष्ट्रीय दिवस और मध्य शरद उत्सव को मिलाकर 8 दिन की छुट्टी होगी। पर्यटन, रिश्तेदारों से मिलने और छात्रों की यात्रा संबंधी मांगों के साथ, रेलवे यात्री प्रवाह अवधि की शुरुआत और अंत में बड़ी कुल मात्रा और उच्च सांद्रता की विशेषताएं प्रदर्शित करेगा।
विभिन्न क्षेत्रों में रेलवे विभाग परिवहन संगठन को मजबूत करेंगे, रेलवे-स्थानीय समन्वय और सुरक्षा आश्वासन को बढ़ाएंगे। उदाहरण के लिए, चीन के च्यांग्शी प्रांत में स्थित नानछांग शहर के चिंगडेचेन नॉर्थ स्टेशन ने निकास द्वार पर स्मार्ट सामान लॉकर स्थापित किए हैं, जहां पर्यटक अपना सामान रखने के लिए कोड स्कैन कर सकते हैं, जिससे यात्रा आसान हो जाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story