विश्व
पीएलए की 98वीं वर्षगांठ पर चीनी रक्षा मंत्रालय का सत्कार समारोह
jantaserishta.com
1 Aug 2025 5:35 PM IST

x
बीजिंग: चीनी प्रतिरक्षा मंत्रालय ने 31 जुलाई को पेइचिंग में चीनी जन मुक्ति सेना (पीएलए) की 98वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक भव्य सत्कार समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर, चीनी रक्षा मंत्री तोंग च्वुन ने पीएलए के ऐतिहासिक योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह वर्ष जापानी अतिक्रमण के खिलाफ चीन की जीत की, थाईवान के चीन में वापस लौटने की, और संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक है। पीपुल्स आर्मी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मुक्ति और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध में अविस्मरणीय योगदान दिया है।
तोंग च्वुन ने कहा कि आने वाले महीने में, पीएलए शांति, न्याय और शक्ति के प्रतीक के रूप में जनता के सामने आएगी। उन्होंने शी चिनफिंग की 'मजबूत सेना' विचारधारा के तहत सैन्य प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने और नए युग में जिम्मेदारी को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।
रक्षा मंत्री ने थाईवान के मुद्दे पर भी अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि चीन थाईवान की स्वतंत्रता की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा और किसी भी बाहरी सैन्य हस्तक्षेप को विफल करने के लिए हमेशा तैयार है, ताकि राष्ट्र की पूर्ण एकता की रक्षा की जा सके। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पीएलए अन्य देशों की सेनाओं के साथ मिलकर एक ऐसे समुदाय का निर्माण करना चाहती है, जिसका भविष्य साझा हो। इसका उद्देश्य स्थाई शांति, आम सुरक्षा, समृद्धि, और एक स्वच्छ व सुंदर दुनिया का निर्माण करना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





