विश्व

ताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधि, लगातार तीसरे दिन घुसपैठ जारी

jantaserishta.com
6 Aug 2025 4:59 PM IST
ताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधि, लगातार तीसरे दिन घुसपैठ जारी
x
ताइपेई: ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने बुधवार को बताया कि चीन की सेना ने ताइवान के पास लगातार तीसरे दिन सैन्य गतिविधि की है। बुधवार सुबह 6 बजे तक 16 चीनी सैन्य विमान, छह नौसैनिक जहाज और एक सरकारी जहाज ताइवान के आसपास देखे गए।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 16 में से 8 पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के उत्तर और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे। इस घुसपैठ के जवाब में ताइवान की सेना ने निगरानी की और विमान, नौसैनिक पोत और तटीय मिसाइल प्रणाली तैनात की। रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज सुबह 6 बजे तक 16 PLA विमानों, 6 नौसैनिक पोतों और 1 सरकारी जहाज को ताइवान के आसपास ऑपरेशन करते हुए देखा गया। इनमें से 8 विमानों ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तर और पूर्वी ताइवान क्षेत्र में प्रवेश किया। हमने स्थिति की निगरानी की और प्रतिक्रिया दी।"
यह घटना चीन की तरफ से ताइवान के आसपास हालिया सैन्य गतिविधियों की कड़ी का हिस्सा है। मंगलवार को भी ताइवान ने बताया था कि 12 चीनी सैन्य विमान, 5 नौसैनिक जहाज और 1 सरकारी जहाज उसकी सीमा के पास देखे गए थे। इनमें से 8 विमान मध्य रेखा पार कर उत्तर और पूर्वी ताइवान क्षेत्र में दाखिल हुए थे।
सोमवार को भी ऐसी ही स्थिति रही, जब ताइवान ने 5 चीनी सैन्य विमान, 6 नौसैनिक पोत और 1 सरकारी जहाज की मौजूदगी की जानकारी दी थी। उनमें से 4 विमान मध्य रेखा पार कर ताइवान के उत्तरी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे। ताइवान, जिसे आधिकारिक रूप से रिपब्लिक ऑफ चाइना कहा जाता है, 1949 से खुद को एक स्वतंत्र देश बता रहा है। हालांकि, चीन "वन चाइना" नीति के तहत ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और पुनर्एकीकरण की बात करता रहा है। इसके बावजूद, ताइवान लगातार अपनी संप्रभुता को बनाए रखते हुए चीन की सैन्य घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story