
x
Ulaanbaatar उलानबटार: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 13 जून को उलान बाटार में मंगोलियाई विदेश मंत्री बटमुंख बैटसेटसेग के साथ वार्ता की। वांग यी ने कहा कि चीन और मंगोलिया मैत्रीपूर्ण निकट पड़ोसी हैं। चीन-मंगोलिया मैत्रीपूर्ण सहयोग सम्बंध संधि में निर्धारित किया गया है कि, चीन और मंगोलिया शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पाँच सिद्धांतों पर कायम रहकर तीसरे देश को अपनी भूमि पर दूसरे पक्ष की राष्ट्रीय प्रभुसत्ता तथा सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देते। यह द्विपक्षीय सम्बंध के स्वस्थ विकास की महत्वपूर्ण गारंटी है। चीन और मंगोलिया को दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी में निरंतर नये विषय डालना और एक साथ बाहरी चुनौतियों से निपटना चाहिए।
वांग यी ने बल दिया कि चीन मंगोलिया का एक विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और मंगोलिया के विकास के लिए मदद देता रहेगा। चीन मंगोलिया के साथ उच्च गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड का सह निर्माण बढ़ाने, आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का विस्तार करने और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को उन्नत करने को तैयार है।
बटमुंख बैटसेटसेग ने कहा कि मंगोलिया के प्रति पड़ोसी देश की जगह नहीं ली जा सकती। पड़ोसी देशों खासकर चीन के साथ सम्बंध का विकास करना मंगोलिया की कूटनीति की प्राथमिकता है। अधिक जटिल और डांवांडोल वैश्विक परिस्थिति के सामने मंगोलिया और चीन को अधिक घनिष्ठ सहयोग की जरूरत है।
वार्ता के बाद दोनों विदेश मंत्रियों ने दो देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच वार्षिक सहयोग कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किये और एक साथ संवाददाताओं से मिले। वांग यी ने कहा कि दोनों देशों को पास्परिक विश्वास और समर्थन करने वाले अच्छे पड़ोसी और साझेदार बनना चाहिए। अच्छे पड़ोसियों को अधिक आवाजाही करनी और पारस्परिक सहायता करनी चाहिए।
Tagsचीन मंगोलिया संबंधवांग यीबैटमुंख बैटसेटसेगउलानबटार वार्ताबेल्ट एंड रोडरणनीतिक साझेदारीद्विपक्षीय सहयोगचीन विदेश नीतिमंगोलिया कूटनीतिक्षेत्रीय सहयोगअंतरराष्ट्रीय संबंधआर्थिक साझेदारीवैश्विक कूटनीतिवार्षिक सहयोग कार्यक्रमChina Mongolia relationsWang YiBatmunkh BattetsegUlaanbaatar talksBelt and Roadstrategic partnershipbilateral cooperationChina foreign policyMongolia diplomacyregional cooperationinternational relationseconomic partnershipglobal diplomacyannual cooperation event
Next Story





