
x
AMERIKA अमेरिका: वाणिज्य मंत्रालय ने हाल में चीन के कई संस्थाओं को निर्यात नियंत्रण "इकाई सूची" में जोड़ा। इसकी चर्चा में चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 13 सितंबर को कहा कि अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सामान्य बनाकर और निर्यात नियंत्रण का दुरुपयोग कर सेमीकंडक्टर, जैव प्रौद्योगिकी, एयरोस्पेस, व्यापार और लॉजिस्टिक्स आदि क्षेत्रों में कई चीनी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया। अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के बहाने एकतरफावाद और धमकाने की कार्रवाई की। इससे उद्यमों के वैध अधिकारों व हितों को नुकसान पहुंचा और वैश्विक आपूर्ति व औद्योगिक श्रृंखला की सुरक्षा व स्थिरता को कमजोर किया गया। चीन इसका दृढ़ विरोध करता है।
उधर, चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हाल के वर्षों में अमेरिका ने एकीकृत सर्किट के क्षेत्र में चीन पर कई निषेध और प्रतिबंध लगाए। इन संरक्षणवादी कार्रवाइयों पर चीन के विरुद्ध भेदभाव करने का संदेह है। चीन इसका दृढ़ विरोध करता है। चीन के विदेश व्यापार कानून के सम्बंधित नियमों के अनुसार चीन ने एकीकृत सर्किट क्षेत्र में चीन के विरुद्ध अमेरिका के कदमों के खिलाफ भेदभाव-विरोधी जांच शुरू करने का निर्णय लिया। बाद में वास्तविक स्थिति के अनुसार अमेरिका के विरुद्ध उचित कदम उठाया जाएगा।
इसके अलावा, चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने अमेरिका में उत्पादित सम्बंधित एनालॉग चिप्स के आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू करने का फैसला किया। जांच एजेंसी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जांच करेगी। इसके दौरान सभी हितधारकों के अधिकारों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी। वस्तुनिष्ठ और निष्पक्ष निर्णय जांच के परिणाम के अनुसार लिया जाएगा।
Tagsअमेरिका-चीन व्यापारनिर्यात नियंत्रणसेमीकंडक्टरएंटी-डंपिंग जांचवैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाव्यापार विवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





