विश्व

चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने लेकर धरती पर लौटा चीनी चंद्रयान

Neha Dani
17 Dec 2020 1:52 AM GMT
चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने लेकर धरती पर लौटा चीनी चंद्रयान
x
चीन का चंद्रयान चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने लेकर धरती पर लौट आया है।

चीन का चंद्रयान चांद की सतह से चट्टानों और मलबे के नमूने लेकर धरती पर लौट आया है। सरकारी मीडिया ने बताया कि 'चांग ई 5' इनर मंगोलनिया क्षेत्र के सिजिवांग जिले में गुरुवार को उतरा।

कैप्सूल इससे पहले अपने ऑर्बिटल मॉड्यूल से अलग हुआ और इसने पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश के लिए तेज छलांग लगाई। 'चांग ई 5' के चार में से दो मॉड्यूल एक दिसंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचे थे और उन्होंने सहत से खुदाई करके करीब दो किलोग्राम नमूने एकत्र किए।
इन नमूनों को सील बंद कंटेनर में रखा गया और उसे वापस आने वाले मॉड्यूल में स्थानांतरित किया गया। 'चांग ई 5' चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है। यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। अभियान के तहत भेजा गया 'चांग ई 4' चंद्रमा के सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहुंचने वाला पहला यान था।
इससे पहले पूर्व सोवियत संघ द्वारा भेजे गए रोबोट वाले लूना 24 अंतरिक्ष यान के जरिए वैज्ञानिकों को चांद से लाए गए नमूने प्राप्त हुए थे।


Next Story