
x
Beijing बीजिंग: चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 154 खरब 83 अरब 10 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो गत वर्ष से 13.2 प्रतिशत अधिक थी।सॉफ्टवेयर व्यवसाय का कुल मुनाफा 18 खरब 84 अरब 80 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल से 7.3 प्रतिशत अधिक था। सॉफ्टवेयर व्यवसाय का निर्यात 62 अरब 73 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जो गतवर्ष से 7.7 प्रतिशत अधिक था।
उधर चीन के सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय में स्थिर वृद्धि बनी रही। वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय 32 खरब 36 अरब 10 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 10.4 प्रतिशत से अधिक थी और पूरे व्यवसाय की कुल आय का 20.9 प्रतिशत रहा।
वर्ष 2025 में सूचना तकनीक सेवा की आय 106 खरब 36 अरब 60 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो साल दर साल 14.7 प्रतिशत से अधिक थी और पूरे व्यवसाय की आय का 68.7 प्रतिशत थी। सूचना सुरक्षा उत्पादों और सेवाओं की आय 2 खरब 23 अरब 50 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 6.7 प्रतिशत से अधिक थी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperjantasamacharHindi newsचीनसॉफ्टवेयर उद्योगसॉफ्टवेयर आय 2025सॉफ्टवेयर निर्यातआईटी सेवाएंसूचना सुरक्षातकनीकी नवाचारडिजिटल अर्थव्यवस्थासॉफ्टवेयर लाभMIIT
Next Story





