विश्व

चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय में 10.9 प्रतिशत की वृद्धि

SHIDDHANT
8 Jun 2026 9:27 PM IST
चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय में 10.9 प्रतिशत की वृद्धि
x
CHINI चीनी: उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले चार महीने में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 46 खरब 68 अरब 60 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो साल दर साल 10.9 प्रतिशत अधिक है।
पहले चार महीने में सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय 10 खरब 46 अरब 40 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 8 प्रतिशत अधिक और पूरे व्यवसाय की आय का 22.4 प्रतिशत रही। पहले चार महीने में सूचना तकनीक सेवा की आय 31 खरब 33 अरब 20 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 12 प्रतिशत अधिक थी और पूरे व्यवसाय की आय का 67.1 प्रतिशत था।
इसमें क्लाउड कम्प्युटिंग, बिग डेटा सेवा की आय 5 खरब 34 अरब 40 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 12.6 प्रतिशत बढ़ी। एकीकृत परिपथ डिजाइन की आय 1 खरब 42 अरब 80 करोड़ युवान रही, जो साल दर साल 18.3 प्रतिशत बढ़ी।
Next Story