
x
Beijing बीजिंग: चीनी वाणिज्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाणिज्य बिग डेटा निगरानी के आधार पर, वर्ष 2025 में देश में ग्रामीण ऑनलाइन खुदरा बिक्री और कृषि उत्पाद ऑनलाइन खुदरा बिक्री क्रमशः 30 खरब युआन और 7 खरब 83 अरब 31 करोड़ युआन रही, जो वर्ष 2024 की तुलना में क्रमशः 6.7 प्रतिशत और 9.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
वस्तुओं और सेवाओं की खपत में निरंतर वृद्धि हुई। 2025 में, काउंटी स्तर पर पुराने घरेलू उपकरणों को नए के साथ बदलने और मोबाइल फोन खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी के तहत कुल 4 करोड़ 82 लाख 30 हजार उपकरणों की बिक्री हुई, जिनका कुल मूल्य 1 खरब 58 अरब 60 करोड़ युआन रहा।
तृतीय-पक्ष बिग डेटा निगरानी के अनुसार, इसी अवधि में काउंटी स्तरीय सेवा बिक्री 91 खरब युआन रही, जो वर्ष 2024 की तुलना में 5.9 प्रतिशत अधिक है। ग्रामीण ई-कॉमर्स का तेजी से विस्तार हुआ। 2025 में, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों ने किसान सहायता लाइव स्ट्रीमिंग के 40 लाख से अधिक सत्र आयोजित किए, विशेष कृषि उत्पादों की बिक्री 10 अरब यूनिट से अधिक रही और दैनिक शिपमेंट 2 करोड़ यूनिट से अधिक दर्ज किया गया।
लॉजिस्टिक नेटवर्क में निरंतर सुधार हुआ। 2025 में, 348 काउंटी स्तरीय लॉजिस्टिक वितरण केंद्रों और 562 कस्बा स्तरीय कूरियर लॉजिस्टिक स्टेशनों के निर्माण को समर्थन दिया गया। अब तक, देश भर में काउंटी स्तरीय लॉजिस्टिक वितरण केंद्रों की कवरेज दर 100 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।
Tagsचीनग्रामीण ई-कॉमर्सकृषि उत्पाद ऑनलाइन बिक्रीखुदरा बिक्रीसब्सिडीलाइव स्ट्रीमिंगलॉजिस्टिक नेटवर्कग्रामीण वितरण केंद्र2025उपभोक्ता उपकरणडिजिटल बाजारग्रामीण अर्थव्यवस्थाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





