
x
China चाइना: मीडिया ग्रुप ने हाल ही में वर्ष 2025 की दस से बड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व खबरें जारी कीं। पुरातत्व क्षेत्र में घरेलू दस सबसे बड़ी ख़बरों में पहली ख़बर है कि दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत की कानथांगछिंग धरोहर में 3 लाख वर्ष पहले की काष्ठ-वस्तुएं पायी गयीं, जिससे प्राचीन पत्थर काल में मानव की जीवित क्षमता व तरीकों के बारे में नयी जानकारी मिली है।
दूसरी खबर है कि चीन के शानतुंग प्रांत में 9 हजार वर्ष पहले कार्बोनेटेड छोटे बीन्स (विग्ना एंगुलरिस) पाए गए, जो 9000 वर्ष पहले उत्तरी चीन में कृषि के स्रोत और प्रारंभिक विकास के अध्ययन के लिए बड़ा महत्व रखता है। तीसरी खबर है कि चीन के च्यांग सु प्रांत में 8100 वर्ष पहले यांगत्सी नदी के दक्षिण में विशिष्ट सांस्कृतिक धरोहर की खोज की गई।
दस सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्व खबरों में तंजानिया में 15 लाख साल पहले हड्डियों के उपकरण की खोज पहले स्थान पर है। दूसरी खबर है कि प्राचीन डीएनए के अनुसंधान से पता चला कि भेड़ और मानव के सहजीवन का इतिहास 12 हजार वर्ष पुराना है। तीसरी खबर है कि चीन ने पहली बार प्राचीन डीएनए से पुष्टि की कि आदि काल में मातृसत्तात्मक समाज मौजूद था।
Tagsपुरातत्वचीनयुन्नानशानतुंगच्यांग सुतंजानियाप्राचीन डीएनएमानव इतिहासमातृसत्तात्मक समाजकृषि इतिहासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





