विश्व

चीन की दादागिरी बेअसर, ताइवान की राष्ट्रपति को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
7 Aug 2022 8:39 AM IST
चीन की दादागिरी बेअसर, ताइवान की राष्ट्रपति को लेकर आई ये खबर
x

 न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

ताइपे: ऐसी महिला जिसने दुनिया के शक्तिशाली देश चीन की नींद उड़ा रखी है। यहां जिक्र हो रहा है ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति साई इंग वेन की का, जिन्होंने एक बार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पत्र को कूड़ेदान में डाल दिया था। वेन अपने कड़क लहजे के लिए जानी जाती हैं। साई इंग वेन हमेशा ताइवान की पहचान पर जोर देती रही हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में उन्होंने जो कदम उठाए उसकी दुनियाभर में तारीफ हुई। कोरोना को लेकर ताइवान के मॉडल की हर तरफ चर्चा हुई।

चीन से लगातार मिल रही धमकियों के बीच वेन डटी हुई हैं और ताइवान के लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनके जज्बे की तारीफ हाल ही में ताइवान के दौरे पर आई अमेरिकी सीनेट की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने भी की थी। 2.36 करोड़ आबादी वाला ताइवान दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन को कड़ी चुनौती दे रहा है। इस चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्रपति साई इंग-वेन ताइवान का केंद्र बिंदु बनी हैं। चीन ताइवान को वन चाइना नीति के तहत अपना हिस्सा बताता है।
2020 के चुनाव में जीत में चीन के खिलाफ उनके रुख की अहम भूमिका रही। वेन हमेशा ताइवान की पहचान पर जोर देती रही हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि चीन के साथ भविष्य के संबंधों के केंद्र में लोकतंत्र होगा। चीन लगातार ताइवान को धमकी देता रहा है।
साई इंग वेन का जन्म 31 अगस्त, 1956 को हुआ था। 2016 में वेन ताइवान की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। 2020 के चुनाव में चीन के खिलाफ रुख की अहम भूमिका रही।
साई ने कानून और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की पढ़ाई की है। उन्होंने स्नातक तक ताइवान में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से कानून की मास्टर डिग्री और ब्रिटेन के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी किया

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story