
x
Chin चीन: 12 मार्च को राष्ट्रीय वृक्षारोपण दिवस है। चीनी राष्ट्रीय वानिकी और चरागाह प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार अब देश में वन का क्षेत्रफल 24 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक हो गया है। इसकी कवरेज दर 25.09 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। संचय मात्रा 20 अरब 99 करोड़ घन मीटर से ज्यादा है। पूरे देश में लगभग 1 खरब 42 अरब 60 करोड़ पेड़ हैं, यानी कि प्रति व्यक्ति के पास 100 पेड़ हैं। दुनिया में नए जोड़े गए हरित क्षेत्र का एक चौथाई हिस्सा चीन में है। तकनीक इसमें अहम भूमिका निभाती है।
चीनी वानिकी अकादमी के उप शोधकर्ता यांग थिंगतोंग ने कहा कि एआई के ज़रिए वन का फैलाव, क्षेत्रफल और गुणवत्ता का पता लगाया जा सकता है। इससे निवेश का अधिकतम लाभ सुनिश्चित होगा।
चीन के कानसू प्रांत के छिंगयांग और वूवेई शहर में ड्रोन वायु ट्रांसपोर्टर की तरह पुआल और पौधों का परिवहन करते हैं। शैनशी प्रांत के माऊसू रेतीली भूमि में मरुस्थलीकरण नियंत्रण दल के सदस्य सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग के आधार पर बनाए गए चित्र पकड़ते हुए पेईतो नेविगेशन सिस्टम से लैस खाई खोदने और रोपण मशीन का संचालन करते हैं। मरुस्थलीकरण नियंत्रण क्षेत्र दिन ब दिन बढ़ रहा है।
"ज़्यादा पेड़ लगाने" से "बेहतर पेड़ लगाने" तक चीन में जंगलों को "जलाशय, खजाना, अन्न भंडार और कार्बन गोदाम" में बदला जा रहा है। इससे न सिर्फ पारिस्थितिक पर्यावरण में सुधार हुआ, बल्कि हरित उद्योग का विकास भी हुआ।
TagsChinaNational Forestry and Grassland Administration of Chinaराष्ट्रीय वृक्षारोपण दिवसवन क्षेत्रएआई तकनीकड्रोनपर्यावरण संरक्षणहरित विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





