विश्व

चीन में पहले 10,000 मीटर गहरे भूविज्ञान अन्वेषण कुएं की ड्रिलिंग शुरू

jantaserishta.com
30 May 2023 5:06 PM IST
चीन में पहले 10,000 मीटर गहरे भूविज्ञान अन्वेषण कुएं की ड्रिलिंग शुरू
x

DEMO PIC 

बीजिंग (आईएएनएस)| 30 मई को 11 बज कर 46 मिनट पर चीन में पहले 10,000 मीटर गहरे भूविज्ञान अन्वेषण कुएं की ड्रिलिंग शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के तारिमू बेसिन में शुरू हुई। यह चीन के गहरे मैदान में प्रकृति की खोज का एक बड़ा कारनामा है।
इस कुएं का नाम शेंनडी थाख नंबर 1 रखा गया है। अनुमान है कि ड्रिलिंग गहराई 11,100 मीटर है, जो टकलामाकन रेगिस्तान के भीतरी इलाकों में स्थित है। विशेषज्ञों के अनुसार, 10,000 मीटर गहरा कुआं खोदना पृथ्वी के अज्ञात क्षेत्रों का पता लगाने और मानवीय समझ की सीमाओं का विस्तार करने का एक साहसिक प्रयास है।
हाल के वर्षों में चीन ने कई बार गहरे जमीनी विकास के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पृथ्वी के गहरे हिस्से में कदम रखा है। यह 10,000 मीटर गहरी परियोजना के लिए पर्याप्त बुनियादी स्थिति, तकनीकी तैयारी और अनुभव संचय प्रदान करता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story