विश्व

चीन की चालाकी, तिब्बत सीमा के पास विश्व के सबसे ऊंचे रडार स्थल पर 5जी सिग्नल बेस खोला, भारत के लिए अहम

jantaserishta.com
13 April 2021 8:59 AM IST
चीन की चालाकी, तिब्बत सीमा के पास विश्व के सबसे ऊंचे रडार स्थल पर 5जी सिग्नल बेस खोला, भारत के लिए अहम
x

नई दिल्ली: चीन ने तिब्बत सीमा के पास विश्व के सबसे ऊंचे रडार स्थल पर 5जी सिग्नल बेस खोला है. गनबाला रडार स्टेशन पर चीन ने इंटरनेट सर्विस शुरू की है. भारत के लिए ये खबर इसलिए अहम है क्योंकि गनबाला राडार स्टेशन भारत और भूटान की सीमा से सटा हुआ है.

चीन की सेना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस टावर की समुद्र ऊंचाई 5374 मीटर है और दुनिया का सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बना मैनुअली काम करने वाला रडार स्टेशन है. यह रडार भारत-भूटान सीमा पर तिब्बत के नगार्जे काउंटी इलाके में स्थिति है.
चीनी सेना की वेबसाइट के मुताबिक अपने सैनिकों को 5G सेवा देने के लिए चीन ने पिछले साल गनबाला में प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर इस स्टेशन का काम शुरू किया था.
वेबसाइट में बताया गया है कि इस सेवा के शुरू होने के बाद सैनिक को पहाड़ों पर बोरिंग लाइफ के बीच समाज से जुड़े रह सकेंगे. चीन ने इस सेवा को बॉर्डर एरिया में तैनात जवानों की ट्रेनिंग को और बेहतर के मकसद से लॉन्च किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story