
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच तीन महीने से अधिक समय से जारी संघर्ष से चीन की '17+1 पहल' बुरी तरह प्रभावित हुई है। क्योंकि अधिकांश मध्य और पूर्वी यूरोपीय (CEE) देश चीन सहित विदेशी शक्तियों से सावधान रहने लगे हैं। चीन और मध्य व पूर्वी यूरोपीय (सीईई) देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा 2012 में '17+1 पहल' का गठन किया गया था। वैलेरियो फैब्री (Valerio Fabbri) थिंक-टैंक रशियन इंटरनेशनल अफेयर्स काउंसिल(Think-Tank Russian International Affairs Council) में लिखते हैं, 'CEE सरकार के रवैये में बेचैनी को महसूस करते हुए चीन ने रूस-यूक्रेन संघर्ष (Russia Ukraine Conflict) के बारे में गलतफहमी को खत्म करने और बेल्ट-रोड पहल में उनकी रुचि को फिर से जगाने के लिए चर्चा करने के लिए अपने दो प्रतिनिधिमंडलों को 10 देशों में भेजा है।





