विश्व

चीन मध्य-पूर्व क्षेत्र की शांति और स्थिरता बनाए रखने में प्रयास करने का इच्छुक

jantaserishta.com
24 Jun 2025 5:44 PM IST
चीन मध्य-पूर्व क्षेत्र की शांति और स्थिरता बनाए रखने में प्रयास करने का इच्छुक
x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने नियमित संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर संवाददाता ने पूछा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इजरायल और ईरान ने व्यापक और पूरी तरह युद्धविराम करने पर सहमति कायम की। इस पर चीन की क्या टिप्पणी है?
इसके जवाब में प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन मध्य-पूर्व क्षेत्र की स्थिति पर बड़ा ध्यान देता है। चीन नहीं चाहता है कि तनाव बढ़े। इसके विपरीत चीन आशा करता है कि युद्धविराम शीघ्र ही साकार होगा। तथ्यों से साबित हुआ है कि सैन्य तरीका शांति नहीं लाएगा। बातचीत और वार्ता समस्या हल करने का सही रास्ता है। चीन संबंधित पक्षों से यथाशीघ्र राजनीतिक समाधान के सही रास्ते पर लौटने की अपील करता है। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मध्य-पूर्व क्षेत्र की शांति और स्थिरता बनाए रखने में प्रयास करना चाहता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story