विश्व

सबसे लंबे मिशन पर तीन अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द भेजेगा चीन

Subhi
15 Oct 2021 2:52 AM GMT
सबसे लंबे मिशन पर तीन अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द भेजेगा चीन
x
चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने तक रहने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की तैयारी कर रहा है।

चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने तक रहने के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की तैयारी कर रहा है। यह हाल के वर्षों में तेजी से आगे बढ़े एक कार्यक्रम के लिए एक नया मील का पत्थर है। अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल शनिवार तड़के जाएगा जिसमें स्टेशन का दौरा करने वाली पहली महिला चालक दल की सदस्य भी शामिल है।

शेनझोउ-13 अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिमी चीन में गोबी रेगिस्तान के किनारे पर जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से शनिवार की सुबह लांच किए जाने की उम्मीद है। इससे ठीक पहले अंतरिक्ष में 90 दिन की सेवाएं देकर पहला दल सितंबर मध्य में लौटा है।
नए दल में दो दिग्गज अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। पहले हैं 55 वर्षीय पायलट झाई झिगांग जिन्होंने चीन का पहला स्पेसवॉक पूरा किया और दूसरे हैं 41 वर्षीय वांग जापिंग। तीसरे यात्री के रूप में 41 वर्षीय ये गुआंगफी पहली बार अंतरिक्ष यात्रा करेंगी। यह चीन के चार मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों में से दूसरा होगा जो अगले साल के अंत तक पूरा होने वाला है।

Next Story