विश्व
चीन 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेगा
jantaserishta.com
14 Feb 2025 11:29 AM GMT
![चीन 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेगा चीन 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेगा](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/14/4385854-untitled-70-copy.webp)
x
बीजिंग: चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संघ ने चीन में सर्बियाई राजदूत को 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल वर्ल्ड एक्सपो में भागीदारी के लिए एक पुष्टि पत्र प्रस्तुत किया। चीन ने इस प्रदर्शनी में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।
बता दें कि 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल एक्सपो 15 मई से 15 अगस्त, 2027 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके विषय खेल और संगीत से संबंधित हैं। इसका उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों से भरे युग में खेल और संगीत की भावना के माध्यम से सद्भाव, मैत्री और एकजुटता के इतिहास में एक नया अध्याय खोलना है। आयोजकों का अनुमान है कि इस प्रदर्शनी में लगभग 120 देश भाग लेंगे तथा 40 लाख से अधिक लोग आएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी ब्यूरो के नियमों के अनुसार, विश्व एक्सपो में व्यापक विश्व एक्सपो और पेशेवर विश्व एक्सपो शामिल हैं। व्यापक विश्व एक्सपो आमतौर पर 6 महीने तक चलता है और हर 5 साल में आयोजित किया जाता है। पेशेवर विश्व एक्सपो आमतौर पर 3 महीने तक चलता है और दो व्यापक विश्व एक्सपो के बीच आयोजित किया जाता है।
चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संघ 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेने के लिए देश की ओर से चाइना पैवेलियन का आयोजन करेगी। साल 1982 से अब तक, चीन ने विदेशों में आयोजित 16 विश्व एक्सपो में भाग लिया है।
Next Story