
x
Beijing बीजिंग। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने 28 नवंबर को इंटरनेट वातावरण पर शासन मजबूत करने के लिए 23वां सामूहिक अध्ययन किया। सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने अध्ययन की अध्यक्षता की और कहा कि इंटरनेट वातावरण पर शासन मजबूत करना इंटरनेट देश बनाने का महत्वपूर्ण मिशन है, जो देश के विकास व सुरक्षा और जनता के हितों से संबंधित है। इंटरनेट वातावरण पर शासन की दीर्घकालिक तंत्र में सुधार करने के साथ शासन की दूरदर्शिता, सटीकता, व्यवस्थित दृष्टिकोण और सहयोग उन्नत करना होगा, ताकि स्वच्छ और स्वस्थ साइबरस्पेस का निर्माण किया जा सके।
शी चिनफिंग ने कहा कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद चीन ने इंटरनेट वातावरण पर शासन को प्राथमिकता दी और इंटरनेट अराजकता का कारगर मुकाबला किया। इंटरनेट वातावरण बेहतर हो रहा है। इंटरनेट वातावरण पर शासन का राष्ट्रीय शासन में अहम स्थान है। सीपीसी की केंद्रीय समिति के एकीकृत नेतृत्व में व्यापक शासन के ढांचे में सुधार करना होगा। विभिन्न स्तरीय सरकारी विभागों को अपनी राजनीतिक और नेतृत्वकारी जिम्मेदारी निभाकर समय पर मुख्य समस्याओं का कारगर निपटारा करना पड़ता है। इसके साथ इंटरनेट प्लेटफ़ॉर्म, स्व-मीडिया और बहु-चैनल इंटरनेट संगठन का मार्गदर्शन मजबूत करना चाहिए, ताकि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
शी चिनफिंग ने कहा कि अब एआई और बिग डेटा आदि नई तकनीकें क्रमशः आ रही हैं। इससे इंटरनेट वातावरण पर शासन के लिए चुनौतियां पैदा होने के साथ समर्थन भी प्रदान किया जाता है। साइबरस्पेस क्षेत्र में नए तकनीकों के विकास को प्रोत्साहन देकर अध्ययन की उपलब्धियों के नतीजों में बदलाव को बढ़ावा देना होगा। शी चिनफिंग ने कहा कि इंटरनेट वातावरण पर शासन दुनिया के सभी देशों के सामने मौजूद समान मुद्दा है। चीन अंतर्राष्ट्रीय नियम बनाने में सक्रियता से भाग लेता है और विभिन्न देशों के साथ साइबर अपराध का विरोध करता है। इससे साइबरस्पेस में साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाया जाएगा।
Tagsचीनचीनी कम्युनिस्ट पार्टीCPCशी चिनफिंगपोलित ब्यूरोइंटरनेट शासनसाइबरस्पेसएआईबिग डेटाप्लेटफ़ॉर्मस्व-मीडियाबहु-चैनल इंटरनेट संगठनसाइबर सुरक्षाअंतरराष्ट्रीय सहयोगसाइबर अपराधराष्ट्रीय विकासजनता के हितचीन इंटरनेट नीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





