विश्व
चीन विदेश में चीनी छात्रों और अध्ययनकर्ताओं के वैध हितों की डटकर सुरक्षा करेगा : चीनी विदेश मंत्रालय
jantaserishta.com
23 May 2025 3:00 PM IST

x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस वार्ता में कहा कि चीन और अमेरिका का शिक्षा सहयोग पारस्परिक लाभ वाला है। चीन हमेशा शिक्षा सहयोग के राजनीतिकरण का विरोध करता है। अमेरिका की संबंधित कार्रवाई महज अमेरिका की छवि और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएगी। चीन विदेश में चीनी छात्रों और अध्ययनकर्ताओं के वैध हितों की डटकर सुरक्षा करेगा।
ध्यान रहे कि अमेरिकी सरकार ने 22 मई को हार्वर्ड विश्वविद्यालय की संबंधित पात्रता रद्द कर अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की भर्ती पर पाबंदी लगाने की घोषणा की। इसके मुताबिक, हार्वर्ड विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय छात्र भर्ती नहीं कर सकेगा और वर्तमान विदेशी छात्रों को अन्य विश्वविद्यालय में स्थानांतरित करना पड़ेगा। वरना वे वैध हैसियत खो जाएंगे। हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में 20 प्रतिशत चीनी छात्र हैं। इस मामले को लेकर संबंधित सवाल के जवाब में प्रवक्ता माओ निंग ने यह बात कही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





