
x
Chin चीन: साल 2026 में, चीन उच्च स्तर पर तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रों के निर्माण को आगे बढ़ाएगा, क्षेत्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्रों के विकास में तेजी लाएगा, उच्च गुणवत्ता वाले क्षेत्रीय विकास को प्रेरित और संचालित करने वाले नवाचार विकास केंद्र स्थापित करेगा, ताकि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप नई उत्पादक शक्तियों का निर्माण और विस्तार किया जा सके।
26 और 27 जनवरी को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्मेलन में यह जानकारी दी गई। रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2025 तक चीन ने वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं और उसकी वैज्ञानिक क्षमता नई ऊंचाइयों पर पहुंची।
वर्ष 2026 चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रथम वर्ष है। इस अवसर पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री यिन हेजुन ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के 20वें पूर्ण अधिवेशन में लिए गए रणनीतिक निर्णयों के अनुरूप और 'विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सशक्त देश' के निर्माण के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना की समग्र रूपरेखा तैयार करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन मूलभूत अनुसंधान और प्रमुख कोर प्रौद्योगिकियों में नवाचार को सुदृढ़ करेगा, प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परियोजनाओं के संगठन और क्रियान्वयन में तेजी लाएगा तथा राष्ट्रीय रणनीतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी शक्ति को और अधिक संगठित एवं सक्षम बनाएगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsचीन विज्ञान नवाचारअंतरराष्ट्रीय नवाचार केंद्रक्षेत्रीय विज्ञान केंद्र15वीं पंचवर्षीय योजनायिन हेजुनतकनीकी विकासराष्ट्रीय रणनीतिक विज्ञान शक्तिउच्च गुणवत्ता विकासअनुसंधान और विकासवैश्विक नेतृत्व
Next Story





