विश्व
चीन कंबोडिया-थाईलैंड के बीच शांति वार्ता को सक्रिय रूप से बढ़ावा देगा
jantaserishta.com
28 July 2025 5:24 PM IST

x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने सोमवार को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन निष्पक्ष रुख अपनाते हुए कंबोडिया और थाईलैंड के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए रखेगा, सक्रिय रूप से मध्यस्थता करते हुए शांतिपूर्ण वार्ता को बढ़ावा देगा, ताकि युद्ध विराम और युद्ध की समाप्ति को बढ़ावा देने में रचनात्मक भूमिका निभाई जा सके।
प्रवक्ता ने संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड ऐसे पड़ोसी हैं, जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता और वे चीन के मैत्रीपूर्ण पड़ोसी भी हैं। अच्छे पड़ोसी होने के नाते और आपसी विश्वास बनाए रखना तथा मतभेदों का उचित प्रबंधन करना कंबोडिया और थाईलैंड दोनों के मूलभूत और दीर्घकालिक हित में है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के अनुकूल है।
क्वो च्याखुन ने आगे कहा कि चीन कंबोडिया और थाईलैंड के बीच संघर्ष में हुई मौतों पर दुःखी है और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। आशा है कि दोनों पक्ष दोनों देशों की जनता के साझा हितों को ध्यान में रखते हुए शांति और अच्छे पड़ोसी के भाव को कायम रखेंगे, शांत और संयमित रहेंगे, यथाशीघ्र लड़ाई बंद करेंगे, बातचीत और परामर्श के माध्यम से मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएंगे और सीमा क्षेत्र में यथाशीघ्र शांति व स्थिरता बहाल करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड दोनों आसियान के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। हाल के दिनों में, आसियान ने कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्धविराम को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया है। चीन इसकी सराहना करता है और तनाव कम करने तथा स्थिति को शांत करने के लिए सभी प्रयासों का स्वागत करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





