पाकिस्तान पर चीन ने उतारा गुस्सा, कहा- बर्बाद कर दिया...

नई दिल्ली: चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) चीन की अरबों डॉलर की महत्वाकांक्षी योजना बेल्ट ऐंड रोड का सबसे अहम हिस्सा है. हालांकि, पाकिस्तान में सीपीईसी योजनाओं की धीमी गति से चीनी कंपनियां हताश हो चुकी हैं. पाकिस्तान के एक सीनेट पैनल ने भी इस प्रोजेक्ट पर पिछले तीन सालों में हुई जीरो प्रगति पर चिंता जाहिर की है. सीनेट की स्थाई समिति की अध्यक्षता करने वाले सलीम मांडवीवाला ने कहा कि चीनी सीपीईसी पर काम की गति से संतुष्ट नहीं हैं और पिछले तीन वर्षों के दौरान पोर्टफोलियो पर उन्होंने कोई प्रगति नहीं देखी है. उन्होंने बताया कि चीन के लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. यहां तक कि चीनी राजदूत ने मुझसे शिकायत की है कि आपने सीपीईसी को बर्बाद कर दिया है और पिछले तीन वर्षों में कोई काम नहीं किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





