
x
Beijing बीजिंग। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद ने हाल में नए युग में सामाजिक कार्य मजबूत करने पर राय जारी की। इसमें कहा गया है कि सामाजिक कार्य पार्टी और देश के कार्यों का महत्वपूर्ण भाग है, जो पार्टी की दीर्घकालिक शासन, देश की दीर्घकालिक स्थिरता, सामाजिक सामंजस्य व स्थिरता और जनता की खुशी व कल्याण से संबंधित है। नए युग में सामाजिक कार्य मजबूत करने में शी चिनफिंग की नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा पर कायम रहना होगा। राय में कहा गया है कि सामाजिक कार्य में पार्टी के नेतृत्व की व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहिए। विभिन्न स्तरीय पार्टी समितियों को सामाजिक कार्य पर बड़ा ध्यान देते हुए नियमित समय पर अनुसंधान करना होगा और योजना बनानी होगी, ताकि मुख्य और कठिन मुद्दों का समाधान किया जा सके।
राय में कहा गया है कि उभरते क्षेत्रों में पार्टी का निर्माण मजबूत करना चाहिए। नए आर्थिक संगठनों, गैर-सार्वजनिक उद्यमों, इंटरनेट प्लेटफॉर्म कंपनियों, प्रौद्योगिकी नवाचार उद्यमों और मिश्रित स्वामित्व वाले उद्यमों, नए सामाजिक संगठनों, सामाजिक सेवा संगठनों, उद्योग संघों, वाणिज्य मंडलों और नए रोजगार समूहों में पार्टी निर्माण के कार्य पर मार्गदर्शन मजबूत करना होगा। राय में कहा गया है कि पार्टी निर्माण से जमीनी स्तर पर शासन और जमीनी स्तर पर राजनीतिक शक्ति का निर्माण मजबूत करना चाहिए। बेहतर ढंग से नागरिकों को एकजुट करने और उनकी सेवा करने से जुड़े कार्य करने चाहिए। इसके साथ बुनियादी गारंटी भी मजबूत करनी होगी।
Tagsचीनसीपीसीशी चिनफिंगसामाजिक कार्य नीतिचीनी कम्युनिस्ट पार्टीराज्य परिषदशासन व्यवस्थापार्टी नेतृत्वसामाजिक स्थिरताचीन सरकार योजनाChinaCPCXi JinpingSocial Work PolicyCommunist Party of ChinaState CouncilGovernanceParty leadershipSocial StabilityChinese Government Planningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





