विश्व

चीन ने डेटा चुराया : डोनाल्ड ट्रंप

Nil dhankar
17 July 2026 6:53 AM IST
चीन ने डेटा चुराया : डोनाल्ड ट्रंप
x

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश के नाम संबोधन दे रहे हैं. अपने भाषण में वह अमेरिकी अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा, चुनाव, विदेश नीति और अन्य अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रख रहे हैं. ट्रंप के इस संबोधन से जुड़ी हर बड़ी घोषणा, बयान और अहम अपडेट आप इस लाइव पेज पर सबसे पहले पढ़ सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि FBI के एक अधिकारी ने खुद को "शैडो गवर्नमेंट" का हिस्सा बताते हुए चीन के कथित चुनावी हस्तक्षेप से जुड़ी खुफिया जानकारी को सार्वजनिक होने से रोकने की बात कही थी. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में ऐसे 'बर्न बैग्स' मिले, जिनमें बराक ओबामा प्रशासन के समय नष्ट किए जाने वाले दस्तावेज मौजूद थे, लेकिन उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट नहीं किया गया.

ट्रंप ने कहा कि इन दस्तावेजों में चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं. उन्होंने Office of the Director of National Intelligence (ODNI), न्याय विभाग (DOJ), FBI और CIA को निर्देश दिया है कि वे जांच करें कि चुनावी हस्तक्षेप से जुड़ी अहम जानकारी क्यों छिपाई गई, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें और जरूरत पड़ने पर आपराधिक मुकदमा भी दर्ज करें. हालांकि, ट्रंप के इन आरोपों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि चीन की सरकार ने उनके खिलाफ खबरें लिखने वाले अमेरिकी पत्रकारों को अधिक नकारात्मक लेख लिखने के लिए पैसे देने की कोशिश की, ताकि वह अगला चुनाव हार जाएं. ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा चीन पर भारी टैरिफ लगाने और सैन्य ताकत बढ़ाने की वजह से बीजिंग उन्हें सत्ता से बाहर करना चाहता था. उन्होंने CIA की कथित रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि FBI को 2020 में ऐसी खुफिया जानकारी मिली थी, जिसमें चीन द्वारा जो बाइडेन के पक्ष में फर्जी वैध मतपत्र तैयार कराने की कोशिश का जिक्र था, लेकिन यह जानकारी दबा दी गई.

ट्रंप के मुताबिक, CIA और NSA की कई महत्वपूर्ण रिपोर्टों को राष्ट्रपति की दैनिक ब्रीफिंग से बाहर रखा गया और FBI के एक अधिकारी ने खुद को "शैडो गवर्नमेंट" चलाने वाला बताते हुए चीन के कथित चुनावी हस्तक्षेप से जुड़ी खुफिया जानकारी सार्वजनिक होने से रोकने की बात कही थी. हालांकि, ट्रंप के इन दावों और कथित दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि 2020 चुनाव में कथित चीनी हस्तक्षेप की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने राष्ट्रपति, कांग्रेस और अमेरिकी जनता से यह जानकारी छिपाई. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने लगातार 2020 के चुनाव को अमेरिका के इतिहास का सबसे सुरक्षित चुनाव बताया, जबकि उनके मुताबिक चुनावी सुरक्षा में बड़ी सेंध लग चुकी थी. ट्रंप ने दावा किया कि जारी दस्तावेजों में मौजूद CIA की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2018 के मध्य में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की नीति अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति के विरोधियों का समर्थन कर उनके वोट कम करने, उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने या दोबारा चुने जाने से रोकने की थी. ट्रंप ने इसे अपनी पहली सरकार और 2020 के चुनाव अभियान को कमजोर करने की साजिश बताया. हालांकि, ट्रंप के इन दावों और कथित दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है.

Next Story